नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर (भाषा) बढ़ती मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 1.8 रुपये के सुधार के साथ 927 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।
एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1.8 रुपये अथवा 0.19 प्रतिशत के सुधार के साथ 927 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 14,180 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 40 पैसे अथवा 0.04 प्रतिशत के सुधार के साथ 929 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 35,475 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में सुधार दर्ज हुई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश