खुदरा महंगाई नवंबर में बढ़कर 0.71 प्रतिशत पर

खुदरा महंगाई नवंबर में बढ़कर 0.71 प्रतिशत पर

खुदरा महंगाई नवंबर में बढ़कर 0.71 प्रतिशत पर
Modified Date: December 12, 2025 / 04:47 pm IST
Published Date: December 12, 2025 4:47 pm IST

नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (भाषा) सब्जी और ईंधन के दाम में तेजी के कारण खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में मामूली रूप से बढ़कर 0.71 प्रतिशत हो गई। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी मिली।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति अक्टूबर में रिकॉर्ड निचले स्तर 0.25 प्रतिशत पर आ गई थी। मुख्य रूप से माल एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कटौती और अनुकूल तुलनात्मक आधार के कारण इसमें कमी आई है।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के अनुसार, नवंबर में खाद्य पदार्थों की कीमतों में 3.91 प्रतिशत की गिरावट आई जबकि अक्टूबर में यह गिरावट 5.02 प्रतिशत थी।

एनएसओ ने कहा कि नवंबर 2025 के दौरान कुल (हेडलाइन) मुद्रास्फीति एवं खाद्य मुद्रास्फीति में वृद्धि का कारण मुख्य रूप से सब्जियों, अंडों, मांस और मछली, मसालों, ईंधन व बिजली की कीमतों में तेजी है।

ईंधन एवं बिजली की मुद्रास्फीति नवंबर में 2.32 प्रतिशत रही जबकि अक्टूबर 2025 में यह 1.98 प्रतिशत थी।

भाषा निहारिका रमण

रमण

रमण


लेखक के बारे में