खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर सात प्रतिशत पर

Ads

खुदरा मुद्रास्फीति अगस्त में बढ़कर सात प्रतिशत पर

  •  
  • Publish Date - September 12, 2022 / 05:48 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) खाने का सामान महंगा होने से खुदरा महंगाई दर अगस्त महीने में बढ़कर सात प्रतिशत पर पहुंच गयी।

सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। एक महीने पहले जुलाई में यह 6.71 प्रतिशत थी।

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगातार आठवें महीने रिजर्व के संतोषजनक स्तर की ऊपरी सीमा से ऊंची बनी हुई है। सरकार ने आरबीआई को खुदरा मुद्रास्फीति दो प्रतिशत से छह प्रतिशत के बीच रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर अगस्त में 7.62 प्रतिशत रही जो जुलाई में 6.69 प्रतिशत थी। वहीं पिछले साल अगस्त में यह 3.11 प्रतिशत थी।

भाषा

रमण अजय

अजय