बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 4, 2021 / 11:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नयी दिल्ली, चार फरवरी (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम छह रुपये की तेजी के साथ 1,107.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव छह रुपये यानी 0.54 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,107.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 36,475 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के मार्च महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 6.8 रुपये यानी 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,104 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 23,095 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश