बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - February 17, 2021 / 09:28 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

नयी दिल्ली, 17 फरवरी (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 6.3 रुपये की तेजी के साथ 1,156.2 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 6.3 रुपये यानी 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,156.2 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 6,285 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के मार्च महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 6.1 रुपये यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,136.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 41,140 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश