नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 3.6 रुपये की तेजी के साथ 1,155.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।
नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 3.6 रुपये यानी 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,155.5 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 4,965 लॉट के लिये सौदे किये गये।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हुआ।
रिफाइंड सोया तेल के मार्च महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 60 पैसे यानी 0.05 प्रतिशत की हानि के साथ 1,143 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 43,510 लॉट के लिये सौदे किये गये।
भाषा राजेश
राजेश
राजेश