बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

Ads

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - October 20, 2020 / 10:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 3.6 रुपये के सुधार के साथ 946 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.6 रुपये अथवा 0.39 प्रतिशत के सुधार के साथ 946 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 7,535 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5.7 रुपये अथवा 0.61 प्रतिशत के सुधार के साथ 945 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 40,115 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में सुधार दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश