बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

Ads

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - October 7, 2020 / 10:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 2.1 रुपये के सुधार के साथ 908.8 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.1 रुपये अथवा 0.23 प्रतिशत के सुधार के साथ 908.8 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 16,955 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत चार रुपये अथवा 0.44 प्रतिशत के सुधार के साथ 912.6 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 32,215 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में सुधार को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश