बढ़ती मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: October 12, 2020 11:25 am IST

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 10.5 रुपये के सुधार के साथ 937.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 10.5 रुपये अथवा 1.13 प्रतिशत के सुधार के साथ 937.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 14,560 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में सुधार दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में