सड़क मंत्रालय ने चार लेन के तिरुवरूर बाइपास निर्माण के लिए 1,428 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

सड़क मंत्रालय ने चार लेन के तिरुवरूर बाइपास निर्माण के लिए 1,428 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

सड़क मंत्रालय ने चार लेन के तिरुवरूर बाइपास निर्माण के लिए 1,428 करोड़ रुपये की मंजूरी दी
Modified Date: May 26, 2026 / 08:10 pm IST
Published Date: May 26, 2026 8:10 pm IST

नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने तमिलनाडु में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड पर 4-लेन के तिरुवरूर बाइपास निर्माण के लिए 1,427.61 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

यहां मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह परियोजना 14.9 किलोमीटर तक फैली हुई है और इसमें एनएच-129ए तथा एनएच-134ए पर दो अतिरिक्त रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण भी शामिल है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘तमिलनाडु में हमने एनएच-83 के नागपट्टिनम-तंजावुर खंड पर 14.9 किलोमीटर लंबे चार-लेन तिरुवरूर बाइपास निर्माण के लिए 1,427.61 करोड़ की राशि स्वीकृत की है, साथ ही एनएच-129ए और एनएच-134ए पर दो अतिरिक्त आरओबी भी बनाए जाएंगें। यह रणनीतिक परियोजना तिरुचिरापल्ली और कोयंबटूर जैसे प्रमुख औद्योगिक केंद्रों को कराईकल तथा नागपट्टिनम के बंदरगाह शहरों से जोड़ने में मदद करेगी, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।’’

बाइपास का कार्य पूरा हो जाने के बाद यह मार्ग तिरुवरूर शहर में यातायात जाम की समस्या को काफी हद तक कम कर देगा, यात्रा के समय को करीब 15 मिनट तक घटा देगा और घनी आबादी वाले तथा वाणिज्यिक क्षेत्रों में यातायात का मार्ग परिवर्तित करते हुए सड़क सुरक्षा को बढ़ाएगा।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में