रॉयल एनफील्ड की बिक्री दिसंबर में सात प्रतिशत बढ़ी

रॉयल एनफील्ड की बिक्री दिसंबर में सात प्रतिशत बढ़ी

रॉयल एनफील्ड की बिक्री दिसंबर में सात प्रतिशत बढ़ी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: January 1, 2022 8:00 pm IST

नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) आयशर मोटर्स की इकाई रॉयल एनफील्ड की कुल मोटरसाइकिल बिक्री दिसंबर, 2021 में सात प्रतिशत बढ़कर 73,739 इकाई पर पहुंच गई।

कंपनी ने दिसंबर, 2020 में 68,995 वाहन बेचे थे।

घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री मामूली घटकर 65,187 इकाई रह गई। दिसंबर, 2020 में यह 65,492 इकाई रही थी।

समीक्षाधीन महीने में कंपनी का निर्यात 3,503 इकाई से बढ़कर 8,552 इकाई हो गया।

भाषा अजय अजय पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में