रॉयल एनफील्ड की अगस्त में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 1,26,479 इकाई पर

Ads

रॉयल एनफील्ड की अगस्त में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 1,26,479 इकाई पर

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 03:58 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 03:58 PM IST

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) मोटरसाइकिल विनिर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढ़कर 1,26,479 इकाई हो गई। पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 1,14,002 वाहन बेचे थे।

पिछले महीने कंपनी की घरेलू बाजार में बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर 1,14,204 इकाई हो गई, जो अगस्त, 2025 में 1,02,876 इकाई थी।

आइशर मोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बी गोविंदराजन ने कहा, ‘‘अगस्त हमारे लिए एक और वृद्धि वाला महीना रहा। बिक्री की मजबूत गति जारी रही और भारत में त्योहारी मौसम की ओर बढ़ते हुए यह मजबूत आधार तैयार कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी इस महीने वृद्धि की मजबूत गति जारी रही।’’

भाषा अजय

अजय