Government will Sell Onions. Image Source- IBC24 Archive
नई दिल्ली: Government will Sell Onions दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि केंद्र राष्ट्रीय राजधानी को 1,000 टन प्याज उपलब्ध कराएगा जो लोगों को 35 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेची जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के बयान के मुताबिक, गुप्ता ने कहा कि प्याज शहर के सभी 13 जिलों में उचित मूल्य की दुकानों और वैन के माध्यम से भी बेची जाएगी।
Government will Sell Onions बयान में कहा गया है कि वैन के माध्यम से प्याज बेचने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किफायती प्याज उन क्षेत्रों तक भी पहुंचे जहां लोग आसानी से उचित मूल्य की दुकानों तक नहीं पहुंच सकते। फिलहाल दिल्ली के खुदरा बाजारों में प्याज करीब 50-60 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। बारिश के कारण फसल को हुए नुकसान के चलते हाल के सप्ताहों में प्याज की कीमतें बढ़ी हैं। इसके बाद दिल्ली सरकार ने प्याज खरीदकर लोगों को किफायती दाम पर उपलब्ध कराने का फैसला किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार राजधानी में प्याज की कमी नहीं होने देगी। सीएमओ ने कहा कि सरकार का लक्ष्य दिल्लीवासियों के लिए आवश्यक खाद्य पदार्थों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना है, साथ ही उचित और सस्ती कीमतों पर प्याज भी उपलब्ध कराना है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार प्याज की उपलब्धता और कीमतों पर कड़ी नजर रख रही है ताकि किसी भी हालत में राजधानी में प्याज की कमी न हो।