Tim Cook Net Worth: Apple से विदाई, लेकिन कितने अरब लेकर निकले Tim Cook? नेटवर्थ का आंकड़ा देख आंखें खुली की खुली रह जाएंगी!

Ads

Tim Cook Net Worth: Apple के CEO पद से टिम कुक ने 15 साल बाद विदाई ली है और अब वह एग्जिक्यूटिव चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनकी अनुमानित नेटवर्थ करीब 3 अरब डॉलर (लगभग 26,000 करोड़ रुपये है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा Apple के शेयरों, वेतन, बोनस और और दूसरे पेमेंट से जुड़ा है।

  •  
  • Publish Date - September 1, 2026 / 04:13 PM IST,
    Updated On - September 1, 2026 / 04:18 PM IST

(Tim Cook Net Worth/ Image Credit: X)

HIGHLIGHTS
  • 15 साल बाद बदला Apple का CEO
  • टिम कुक बने एग्जीक्यूटिव चेयरमैन
  • जॉन टर्नस ने संभाली CEO की कमान

Tim Cook Net Worth: Apple के CEO के तौर पर करीब 15 साल तक कंपनी की कमान संभालने वाले टिम कुक (Tim Cook Net Worth) अब इस पद पर नहीं हैं। 31 अगस्त 2026 उनका CEO के रूप में आखिरी दिन रहा। हालांकि, वह Apple से अलग नहीं हुए हैं। अब वह कंपनी में एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की जिम्मेदारी संभालेंगे। 1 सितंबर से जॉन टर्नस Apple के नए CEO का पद संभालेंगे।

कितनी है टिम कुक की नेटवर्थ?

फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, टिम कुक की कुल संपत्ति (Tim Cook Net Worth) करीब 3 अरब डॉलर है जो भारतीय मुद्रा में लगभग 26 हजार करोड़ रुपये बैठती है। उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा Apple से मिले शेयर, सैलरी और अन्य भुगतान से जुड़ा है। कुक के पास Apple के 30 लाख से ज्यादा शेयर बताए जाते हैं। कंपनी के शेयर की कीमत बदलने के साथ उनकी नेटवर्थ भी घट-बढ़ सकती है।

स्टीव जॉब्स के बाद संभाली थी कमान

टिम कुक ने अगस्त 2011 में Apple के CEO का (Tim Cook Net Worth) पद संभाला था। उन्होंने कंपनी के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स के बाद यह जिम्मेदारी ली थी। उनके नेतृत्व में Apple ने iPhone के साथ Apple Watch, AirPods और अपनी अलग-अलग सेवाओं के कारोबार को भी तेजी से आगे बढ़ाया। उनके कार्यकाल में Apple दुनिया की सबसे बड़ी और मूल्यवान टेक कंपनियों में शामिल रहा।

अब जॉन टर्नस होंगे Apple के नए CEO

Apple ने अप्रैल 2026 में नेतृत्व में बदलाव का ऐलान किया था। कंपनी के मुताबिक, जॉन टर्नस 1 सितंबर से CEO की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह फिलहाल Apple के हार्डवेयर इंजीनियरिंग विभाग में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट हैं। दूसरी ओर, टिम कुक एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर कंपनी से जुड़े रहेंगे और बोर्ड के साथ मिलकर Apple की आगे की रणनीति में योगदान देंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

टिम कुक ने Apple के CEO पद से कब हटे?

31 अगस्त 2026 उनका CEO के तौर पर आखिरी दिन था।

टिम कुक की नेटवर्थ कितनी है?

फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति करीब 3 अरब डॉलर यानी लगभग 26 हजार करोड़ रुपये है।

Apple के नए CEO कौन बने हैं?

जॉन टर्नस ने 1 सितंबर 2026 से CEO की जिम्मेदारी संभाली है।

टिम कुक अब Apple में क्या करेंगे?

वह अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे।