रुपया 16 पैसे टूटकर 73.64 प्रति डॉलर पर

Ads

रुपया 16 पैसे टूटकर 73.64 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - September 15, 2020 / 09:17 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

मुंबई, 15 सितंबर (भाषा) घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बावजूद मंगलवार को रुपया शुरुआती लाभ को गंवाकर 16 पैसे के नुकसान से 73.64 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में काफी उतार-चढ़ाव रहा। 73.33 प्रति डॉलर पर मजबूती के रुख के साथ खुलने के बाद अंत में रुपया 16 पैसे के नुकसान से 73.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.48 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

दिन में कारोबार के दौरान रुपया 73.33 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तक गया। यह 73.72 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी आया।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत के नुकसान से 92.90 पर आ गया।

भाषा अजय अजय

अजय