डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर

Ads

डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे की गिरावट के साथ 74.42 प्रति डॉलर पर

  •  
  • Publish Date - November 2, 2020 / 09:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:53 PM IST

मुंबई, दो नवंबर (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे कमजोर होकर 74.42 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर निवेशक जोखिम उठाने से कतरा रहे हैं, इससे रुपये की धारणा पर भी असर पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.40 पर खुला और आगे अधिक गिरावट के साथ अंत में डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की गिरावट दर्शाता 74.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सत्र के दौरान, रुपये में 74.28 रुपये के उच्चतम स्तर और 74.45 रुपये के निम्नतम स्तर के बीच घट-बढ़ हुई।

बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 23 पैसे घटकर दो महीने के निचले स्तर 74.10 पर बंद हुआ था।

ईद-ए-मिलाद के कारण शुक्रवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले अनिश्चितता के माहौल का असर निवेशकों की धारणा पर हुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक, 0.23 प्रतिशत बढ़कर 94.25 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.08 प्रतिशत घटकर 36.77 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय