शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटा

Ads

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे टूटा

  •  
  • Publish Date - April 13, 2022 / 11:54 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

Dollar vs Rupees 2022 : मुंबई, 13 अप्रैल (भाषा) विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और घरेलू वृहद आर्थिक मोर्चे पर कमजोर आंकड़ों के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे गिरकर 76.21 पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.15 पर खुला और इसने सीमित दायरे में कारोबार किया। शुरुआती सौदों में यह गिरावट के साथ 76.21 पर आ गया।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट के साथ 76.15 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत गिरकर 104.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 100.31 पर पहुंच गया।

भाषा ?????

?????