रुपया 13 पैसे टूटकर 83.16 प्रति डॉलर पर

रुपया 13 पैसे टूटकर 83.16 प्रति डॉलर पर

रुपया 13 पैसे टूटकर 83.16 प्रति डॉलर पर
Modified Date: March 20, 2024 / 06:13 pm IST
Published Date: March 20, 2024 6:13 pm IST

मुंबई, 20 मार्च (भाषा) अपनी प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.16 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में सुधार तथा विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83 प्रति डॉलर पर खुला तथा कारोबार के दौरान 83.17 के दिन के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.16 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 83.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.11 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 89.64 अंक की तेजी के साथ 72,101.69 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,421.48 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में