रुपया 17 पैसे सुधरकर 79.82 प्रति डॉलर पर पहुंचा

रुपया 17 पैसे सुधरकर 79.82 प्रति डॉलर पर पहुंचा

रुपया 17 पैसे सुधरकर 79.82 प्रति डॉलर पर पहुंचा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: July 15, 2022 9:30 pm IST

मुंबई, 15 जुलाई (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 79.82 रुपये पर पहुंच गया। विदेशों में डॉलर के कमजोर होने तथा घरेलू शेयर बाजार में पर्याप्त सुधार के साथ रुपये में मजबूती आई।

विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर दो दशक के उच्चतम स्तर से नीचे आ गया जिससे रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.95 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 79.82 के उच्चतम तथा 79.96 रुपये के निचले स्तर तक गया।

अंत में रुपया पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की तेजी के साथ 79.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह बृहस्पतिवार को 79.99 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर रहा था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत घटकर 108.43 अंक रह गया।

घरेलू शेयर बाजारों में बीएसई सेंसेक्स 344.63 अंक की तेजी के साथ 53,760.78 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.67 प्रतिशत बढ़कर 99.76 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में