रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर

रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 81.78 प्रति डॉलर पर
Modified Date: May 4, 2023 / 06:02 pm IST
Published Date: May 4, 2023 6:02 pm IST

मुंबई, चार मई (भाषा) अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बृहस्पतिवार को दो पैसे की तेजी के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण रुपये में यह तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति डॉलर के नीचे आने से भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.68 प्रति डॉलर के भाव पर ऊंचा खुला और कारोबार के अंत में रुपये का आरंभिक लाभ कुछ कम गया और यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 81.78 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 81.65 के उच्चस्तर तक गया और 81.84 के निचले स्तर तक आया।

बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत घटकर 101.30 रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 555.95 अंक की तेजी के साथ 61,749.25 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.98 प्रतिशत की तेजी के साथ 73.04 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,338 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में