शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 75.69 पर

Ads

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 75.69 पर

  •  
  • Publish Date - March 30, 2022 / 11:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

Sensex nifty laest Update Hindi : मुंबई, 30 मार्च (भाषा) रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बुधवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की मजबूती के साथ 75.69 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के अनुकूल रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपया मजबूत हो रहा है। हालांकि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपये की बढ़त सीमित रही।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.65 के भाव पर मजबूत खुला लेकिन यह अपनी बढ़त कायम नहीं रख पाया और 75.69 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया जो महज चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 75.73 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चा तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.02 प्रतिशत बढ़कर 111.35 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत कम होकर 98.20 पर आ गया।

भाषा मानसी

मानसी

ताजा खबर