सेल का उत्पादन अगस्त में आठ प्रतिशत बढ़ा, बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि
सेल का उत्पादन अगस्त में आठ प्रतिशत बढ़ा, बिक्री में 13 प्रतिशत की वृद्धि
नयी दिल्ली, चार सितंबर (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल का अगस्त में कच्चा इस्पात उत्पादन सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 16.8 लाख टन रहा।
इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली स्टील ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सेल) ने शुक्रवार को बयान में कहा कि पिछले साल इसी महीने में उत्पादन 15.5 लाख टन था।
पिछले महीने कुल बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 18.7 लाख टन रही, जो पिछले साल इसी महीने 16.5 लाख टन थी।
सेल ने कहा कि उसने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत किया है और 31 मार्च, 2026 के स्तर से कर्ज में 870 करोड़ रुपये की कमी की है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


