एसबीआई कार्ड्स ने बांड जारी कर जुटाए 455 करोड़

Ads

एसबीआई कार्ड्स ने बांड जारी कर जुटाए 455 करोड़

  •  
  • Publish Date - May 10, 2021 / 03:44 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली दस मई (भाषा) स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया कार्ड्स एंड पेमेंट्स सेवाओं (एसबीआई कार्ड्स) ने सोमवार को कहा कि उसने बांड जारी कर 455 करोड़ रुपये जुटाएं हैं।

एसबीआई कार्ड्स ने शेयर बाजार को दी नियमित सूचना में बताया कि कंपनी के हितधारकों की संबंध समिति ने 4,550 गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के आवंटन को मंजूरी दे दी है। बांड की परिपक्वता अवधि दस मई 2024 है और इन पर वार्षिक देय ब्याज 5.70 प्रतिशत है।।

एसबीआई कार्ड ने कहा कि ये बांड बीएसई के थोक ऋण बाजार खंड में सूचीबद्ध कराए जाएंगे।

भाषा मनोहर

मनोहर