एसबीआई कर्मचारियों ने दी 25 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने की चेतावनी

एसबीआई कर्मचारियों ने दी 25 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने की चेतावनी

एसबीआई कर्मचारियों ने दी 25 मई से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने की चेतावनी
Modified Date: May 21, 2026 / 09:43 pm IST
Published Date: May 21, 2026 9:43 pm IST

नयी दिल्ली, 21 मई (भाषा) भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने पर्याप्त कर्मियों की नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर 25 मई से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है।

एसबीआई के कर्मचारी यह हड़ताल अखिल भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी महासंघ (एआईएसबीआईएसएफ) के तहत करेंगे।

यदि हड़ताल होती है, तो इससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के बैंकिंग कार्यों पर पांच दिनों तक असर पड़ेगा, क्योंकि हड़ताल की तारीख से पहले चौथा शनिवार और रविवार पड़ रहा है।

इसके अलावा, हड़ताल समाप्त होने के एक दिन बाद, 27 मई को ईद अल-अजहा के कारण कई राज्यों में छुट्टी रहेगी।

कर्मचारी महासंघ ने एक बयान में कहा कि मांगों में संदेशवाहकों, सशस्त्र गार्डों की नियुक्ति और एनपीएस कर्मचारियों के लिए पेंशन कोष प्रबंधक बदलने के विकल्प की मांग भी शामिल है।

कर्मचारियों ने यह भी मांग की कि बैंक स्थायी नौकरियों की आउटसोर्सिंग बंद करे, क्योंकि इससे आंकड़ों की चोरी, दुरुपयोग और धोखाधड़ी का सीधा खतरा पैदा होता है। इससे ग्राहकों का विश्वास खतरे में पड़ता है और बैंक को गंभीर प्रतिष्ठा और कानूनी परिणामों का सामना करना पड़ सकता है।

एक अन्य मांग बोर्ड में कर्मचारी निदेशक की नियुक्ति से संबंधित है।

मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय 23 मई को कर्मचारी संगठन और प्रबंधन के साथ एक सुलह बैठक आयोजित करने वाला है ताकि हड़ताल से बचने के लिए आम सहमति पर पहुंचा जा सके।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में