एसबीआई लाइफ का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़ा

Ads

एसबीआई लाइफ का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - January 21, 2022 / 07:26 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जनवरी (भाषा) एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 56 प्रतिशत बढ़कर 364 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि इससे पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 233 करोड़ रुपये था।

एसबीआई लाइफ की कुल आय अक्टूबर-दिसंबर 2021 तिमाही के दौरान घटकर 20,458.31 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले की अवधि में यह 26,551.90 करोड़ रुपये थी।

वही प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 31 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 2,56,900 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 2,09,500 करोड़ रुपये थी।

भाषा जतिन रमण

रमण