SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, मिनिमम बैलेंस में 75 फीसदी की कटौती का दावा

Ads

SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी, मिनिमम बैलेंस में 75 फीसदी की कटौती का दावा

  •  
  • Publish Date - August 8, 2018 / 08:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

अगर आप एसबीआई के ग्राहक हैं तो आपके लिए खुशखबरी है मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता में 40 फीसदी कमी की गई, बैंकों की तरफ से मिनिमम बैलेंस चार्ज के तौर पर 5 हजार करोड़ रुपये अब तक वसूले गए हैं, जिसको लेकर एसबीआई का कहना है कि अप्रैल 2018 में मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता में 40 फीसदी की कमी की गई है। दरअसल बैकों की रिपोर्ट आने के बाद एसबीआई ने अपना पक्ष रखते हुए 6 अगस्त को कहा कि इसी साल अप्रैल से एवरेज मंथली बैलेंस में 40 फीसदी की कटौती की है। 

अगर महानगरों की बात की जाए तो महानगरों में एसबीआई की मिनिमम दर तीन हजार रुपये निर्धारित की गई है, और छोटे शहरों में मिनिमम दर दो हजार रुपये निर्धारित की गई है, जबकि ग्रामीण बैकों में मिनिमम दर एक हजार रुपये निर्धारित की गई है।

पढ़ें- चीन में बाढ़ का कहर, सड़कों पर बह गई सैकड़ों कारें.. देखें वीडियो

एसबीआई ने एक ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी. जिसमें दिखाया गया कि मिनिमम बैलेंस चार्ज में भी 70 फीसदी तक कटौती की है..जिसके बावजूद दावा किया गया कि वसूला जाने वाला मिनिमम बैलेंस चार्ज काफी कम है। महज आपको इसके लिए एसबीआई की शाखा में विजिट करना होगा जहां आप आसानी से अपने मौजूदा खाते को कनवर्ट करा सकते हैं।

दूसरे ट्वीट में एसबीआई ने यह भी बताया कि अगर आप मिनिमम बैलेंस के झंझट से बचना चाहते हैं, तो आप अपने रेग्युलर सेविंग्स अकाउंट को बेसिक सेविंग्स डिपोजिट अकाउंट में बदल सकते हैं, जिसके लिए आप अपने मौजूदा बचत खाते को कनवर्ट करा सकते हैं. इसके लिए आपको किसी भी तरह का चार्ज देने की जरूरत नहीं है,खाता कनवर्ट कराने के बाद आपका खाता छोटे बचत खातों में बदल दिया जाएगा, जिसमें बेसिक सेविंग्स डिपोजिट अकाउंट, जन-धन खाता समेत जीरो बैलेंस अकाउंट भी शामिल किए गए हैं।

वेब डेस्क, IBC24

शीर्ष 5 समाचार