प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉर्प, ड्यूरोफ्लेक्स और तीन अन्य कंपनियों को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी

प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉर्प, ड्यूरोफ्लेक्स और तीन अन्य कंपनियों को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी

प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉर्प, ड्यूरोफ्लेक्स और तीन अन्य कंपनियों को सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी
Modified Date: February 13, 2026 / 10:11 pm IST
Published Date: February 13, 2026 10:11 pm IST

नयी दिल्ली, 13 फरवरी (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉरपोरेशन और गद्दे बनाने वाली कंपनी ड्यूरोफ्लेक्स सहित पांच कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा बाजार नियामक ने दवा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स, मुंबई स्थित हेक्सागॉन न्यूट्रिशन और ओम पावर ट्रांसमिशन को भी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने को मंजूरी दी है।

बाजार नियामक सेबी से मिली जानकारी के अनुसार जिन कंपनियों ने सितंबर और अक्टूबर के बीच सेबी के पास अपने प्रारंभिक आईपीओ पत्र दाखिल किए थे, उन्हें 10 से 13 फरवरी के बीच सेबी की मंजूरी मिली।

प्रीमियर इंडस्ट्रियल कॉर्पोरेशन के मसौदा दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में 2.25 करोड़ शेयर तक का नया निर्गम और 54 लाख शेयरों तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

गद्दे बनाने वाली कंपनी ड्यूरोफ्लेक्स का प्रस्तावित आईपीओ 183.6 करोड़ रुपये के शेयर के नए निर्गम और प्रवर्तकों और मौजूदा निवेशकों द्वारा 2.25 करोड़ शेयर तक की बिक्री के प्रस्ताव का मिश्रण है।

दवा कंपनी विरुपाक्ष ऑर्गेनिक्स का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से 740 करोड़ रुपये के शेयरों का एक नया निर्गम है।

हेक्सागॉन न्यूट्रिशन का प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह से प्रवर्तकों द्वारा 3.08 करोड़ से अधिक शेयरों की एक बिक्री पेशकश (ओएफएस) है।

इन कंपनियों के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में