एक हजार मेगावॉट की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए निविदा निकाल सकती है एसईसीआई

Ads

एक हजार मेगावॉट की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली के लिए निविदा निकाल सकती है एसईसीआई

  •  
  • Publish Date - October 31, 2021 / 01:52 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) भारतीय सौर ऊर्जा निगम लि. (एसईसीआई) एक पायलट परियोजना के रूप में 1,000 मेगावॉट क्षमता की बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) की स्थापना के लिए नवंबर में निविदा जारी कर सकती है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इससे पहले अक्टूबर में, एसईसीआई ने 1,000 मेगावॉट बीईएसएस की खरीद के लिए रुचि पत्र (ईओआई) आमंत्रित किया था।

बिजली सचिव की अध्यक्षता में 28 अक्टूबर, 2021 को विद्युत, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा एसईसीआई ने संयुक्त रूप से हितधारकों के साथ एक विचार-विमर्श का आयोजन किया था।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘बैठक में बैटरी निर्माताओं, प्रणाली का एकीकरण करने वालों और वित्तपोषण एजेंसियों सहित विभिन्न हितधारकों की अच्छी भागीदारी देखी गयी। इससे यह बात पता चलती कि भारत सरकार ने 4,50,000 मेगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पूरा करने को लेकर सही दिशा में कदम उठाए हैं।’

भाषा प्रणव अजय

अजय