ऊर्जा, बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार में दूसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 142 अंक टूटा

ऊर्जा, बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार में दूसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 142 अंक टूटा

ऊर्जा, बैंक शेयरों में बिकवाली से बाजार में दूसरे दिन गिरावट; सेंसेक्स 142 अंक टूटा
Modified Date: May 27, 2026 / 04:37 pm IST
Published Date: May 27, 2026 4:37 pm IST

मंबई, 27 मई (भाषा) उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स बुधवार को लगातार दूसरे दिन 142 अंक टूटा जबकि एनएसई निफ्टी में मामूली छह अंक की गिरावट रही। पश्चिम एशिया में जारी अनिश्चितता के बीच निवेशकों के सतर्क रुख और विदेशी संस्थागत निवेशकों की ताजा पूंजी निकासी से बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19 प्रतिशत टूटकर 75,867.80 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में से 20 में बढ़त में रहे, जबकि 10 में गिरावट रही। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 76,224.68 अंक तक गया और नीचे में 75,748.21 अंक तक आया। कुल मिलाकर इसमें 476.47 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 6.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 23,907.15 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईटीसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक में प्रमुख रूप से गिरावट रहे।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, इटर्नल, एनटीपीसी और टाटा स्टील शामिल हैं।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.24 प्रतिशत टूटकर 96.35 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी एनरिच मनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पोनमुडी आर ने कहा, ‘‘पश्चिम एशिया अनिश्चितता के बीच निवेशकों की प्रतीक्षा करो और देखो की नीति अपनाने के कारण भारतीय शेयर बाजार में काफी हद तक नरमी रही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, अमेरिका और ईरान के बीच निरंतर राजनयिक बातचीत के संकेतों ने बाजार धारणा को स्थिर करने और आक्रामक बिकवाली के दबाव को सीमित करने में मदद की, लेकिन किसी ठोस सफलता के अभाव ने जोखिम लेने की प्रवृत्ति को सीमित रखा।’’

एशिया के अन्य बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट के साथ बंद हुए।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में तेजी का रुख था। अमेरिकी बाजार मंगलवार को ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए थे।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 2,407.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स मंगलवार को 479.26 अंक टूटकर 76,009.70 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी 118 अंक के नुकसान में रहा था।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में