शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60,500 के स्तर पर, निफ्टी 18,000 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60,500 के स्तर पर, निफ्टी 18,000 के पार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 60,500 के स्तर पर, निफ्टी 18,000 के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: January 11, 2022 10:20 am IST

मुंबई, 11 जनवरी (भाषा) वित्तीय और आईटी शेयरों में खरीदारी के चलते बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक बढ़कर 60,500 के स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक में उतार-चढ़ाव देखा गया, और खबर लिखे जाने तक यह 104.68 अंक या 0.17 प्रतिशत बढ़कर 60,500.31 पर था।

इसी तरह, एनएसई निफ्टी 28.80 अंक या 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,032.10 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में एचडीएफसी, एनटीपीसी, सन फार्मा, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक और टेक महिंद्रा बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 650.98 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर 60,395.63 पर, और व्यापक एनएसई निफ्टी 190.60 अंक या 1.07 प्रतिशत चढ़कर 18,003.30 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को सकल आधार पर 124.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में