सेंसेक्स के टूटने से निवेशकों को 7.34 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

Ads

सेंसेक्स के टूटने से निवेशकों को 7.34 लाख करोड़ रुपये का नुकसान

  •  
  • Publish Date - May 9, 2024 / 06:45 PM IST,
    Updated On - May 9, 2024 / 06:45 PM IST

नयी दिल्ली, नौ मई (भाषा) बीएसई सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को तेज गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 7.34 लाख करोड़ रुपये घट गई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही और यह 1,062.22 अंक यानी 1.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,404.17 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,132.21 अंक तक लुढ़क गया था।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार 7,34,513.48 करोड़ रुपये घटकर 3,93,34,896.14 करोड़ रुपये रहा।

इससे पहले, दो मई को बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 4,08,49,767.90 करोड़ रुपये पर पहुंच गया था।

भाषा रमण अजय

अजय

शीर्ष 5 समाचार