Ganga Mai ki Betiyan 1st August 2026/Image Credit: ScreenGrab / Youtube / @TellyChakkar
Ganga Mai ki Betiyan: ‘ZEE TV’ के सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा शो ‘गंगा माई की बेटियाँ‘ के आगामी एपिसोड में स्नेहा के लिए एक और चुनौती भरा पल आने वाला है। भवानीदेवी को उस रसोईघर के बँटवारे की हक़ीक़त पता चल जाएगी, जिसकी वजह से दुर्गावती के परिवार में कभी बड़ी दरार पैदा हुई थी।
दुर्गावती भवानीदेवी को बताती है कि स्नेहा ने इस घर में आते ही किचन अलग कर दिया था। यह बात सुनकर भवानीदेवी स्तब्ध रह जाती है। उसका मानना है कि रसोई का बंटवारा ही परिवार के बंटवारे की वजह बनता है। इसलिए, जो लड़की परिवार को अलग कर दे, उसे वह कभी अपने घर की बहु नहीं मान सकती।
बिना एक पल भी गवाएं, सच्चाई जानने के लिए भवानीदेवी सीधे रसोई की ओर जाती है। गुस्से में वह “स्नेहा कुमारी” कहकर आवाज़ लगाती है क्योंकि उन्हें लगता है कि एक ही रसोई में दो अलग-अलग चूल्हे जल रहे होंगे। लेकिन, वहां का नज़ारा देखकर वह हैरान रह जाती है। वहां केवल एक ही किचन होता है, जिसमें स्नेहा पूरे परिवार के लिए खाना बना रही होती है। यह देखकर दुर्गावती भी दंग रह जाती है, क्योंकि अब वहां अलग रसोई जैसी कोई चीज़ नहीं थी।
दुर्गावती अब भी पूरी तरह, स्नेहा पर भरोसा नहीं करती। वह भवानीदेवी से कहती है कि वह जो सामने देख रही है उससे प्रभावित ना हो। वह स्नेहा पर आरोप लगाते हुए कहती है कि वह सिर्फ भवानीदेवी को प्रभावित करने से लिए एक अच्छी आदर्श बहु होने का नाटक कर रही है। दुर्गावती का दावा है कि स्नेहा गिरगिट की तरह रंग बदलती है और अपनी ज़रूरत के हिसाब से ढोंग करना अच्छे से जानती है।
इस पूरे घटनाक्रम को सिद्धू ख़ामोशी से देख रहा होता है। वह मन में आशा करता है कि स्नेहा का अच्छा व्यवहार और उसके काम, दुर्गावती के आरोपों से ज़्यादा असरदार साबित होंगे।
सीरियल के अगले पड़ाव में स्नेहा की एक नई परीक्षा देखने को मिलेगी, जहां वह यह साबित करने की कोशिश करेगी कि वह सच में बदल गई है, लेकिन दुर्गावती लगातार उस पर ऊँगली उठाती रहेगी। दोनों के बीच में फंसी, भवानी देवी बहुत ही सावधानी से स्नेहा के हर कदम को परखेंगी और अंततः यह तय करेंगी कि स्नेहा इस घर की बहु बनने के काबिल है या नहीं?
अब यह देखना बहुत ही दिलचस्प होगा कि क्या भवानीदेवी, वाकई दुर्गावती की बातों पर यकीन कर लेंगी? या फिर स्नेहा की अच्छे और उसका बदला हुआ बर्ताव भवानीदेवी का दिल जीत लेगा? क्या स्नेहा, भवानीदेवी की कसौटी पर खरी उतर पाएगी?
इन्हें भी पढ़ें: