सेंसेक्स पहली बार 59,000 के पार, निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई पर

Ads

सेंसेक्स पहली बार 59,000 के पार, निफ्टी भी रिकार्ड ऊंचाई पर

  •  
  • Publish Date - September 16, 2021 / 05:41 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

Sensex nifty latest news 2021

मुंबई, 16 सितंबर (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 417.96 अंक उछलकर पहली बार 59,000 अंक के पार बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह और यूरोपीय बजारों में सकारात्मक रुख से बाजार में तेजी आयी।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 417.96 अंक यानी 0.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,141.16 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 59,204.29 अंक तक चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 110.05 अंक यानी 0.63 प्रतिशत मजबूत होकर नई ऊंचाई 17,629.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह रिकार्ड 17,644.60 अंक तक चला गया था।

सेंसेक्स के शेयरों में सात प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसके अलावा, अईटीसी, एसबीआई, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में टीसीएस, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, भारती एरटेल, एचसीएल टेक और डा. रेड्डीज शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, सियोल, तोक्यो और हांगकांग नुकसान में रहें। हालांकि यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में गिरावट का रुख रहा।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहें। उन्होंने बुधवार को 232.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.16 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.58 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर