शेयर बाजार: दीवाली पर 250 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 12,650 से नीचे
शेयर बाजार: दीवाली पर 250 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 12,650 से नीचे
मुंबई, 13 नवंबर (भाषा) कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 250 अंक से अधिक की गिरावट हुई।
Read More News: अयोध्या में आज बनेगा 5 लाख दीये जलाने का गिनीज रिकॉर्ड, रोशनी से जगमग हुई रामनगरी
विशेषज्ञों का कहना है कि मुनाफावसूली की संभावना के चलते बाजार में इस समय ठहराव की स्थिति है। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 251.44 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 43,105.75 पर कारोबार कर रहा था।
Read More News: 2021 की तीसरी तिमाही तक उपलब्ध हो सकता है कोविड-19 का टीका, वृद्ध लोगों पर है प्रभावी
इसी तरह एनएसई निफ्टी 68.95 अंक या 0.54 प्रतिशत फिसलकर 12,621.85 पर था। सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
Read More News: दीपावली देता हैं अंधकार से लड़ने की प्रेरणा, ऑस्ट्रेलिया के पीएम ने कहा- कोरोना महामारी के दौर में इस संदेश का खास महत्व है
दूसरी ओर एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, बजाज फाइनेंस और सन फार्मा बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। पिछले सत्र में सेंसेक्स 236.48 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,357.19 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 58.35 अंक या 0.46 प्रतिशत घटकर 12,690.80 अंक पर आ गया। विदेशी संस्थागत निवेशक गुरुवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने सकल आधार पर 1,514.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
Read More News: आयुर्वेद दिवस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 2 आयुर्वेद संस्थान राष्ट्र को सौंपेंगे

Facebook


