सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 621 अंक लुढ़का, निफ्टी भी कमजोर

Ads

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 621 अंक लुढ़का, निफ्टी भी कमजोर

  •  
  • Publish Date - December 23, 2022 / 10:17 AM IST,
    Updated On - December 23, 2022 / 10:17 AM IST

मुंबई, 23 दिसंबर (भाषा) कुछ देशों में कोविड संक्रमण के मामले बढ़ने के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से स्थानीय बाजार भी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में नीचे आ गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार चौथे दिन बिकवाली दबाव में रहा और शुरुआती कारोबार में 620.66 अंक टूटकर 60,205.56 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुरुआती कारोबार में 158.55 अंक के नुकसान से 17,968.80 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की कंपनियो में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई, इन्फोसिस, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड नुकसान में थे।

वहीं सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर लाभ में थे।

भाषा अजय अजय

अजय