शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 304 अंक चढ़ा

Ads

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 304 अंक चढ़ा

  •  
  • Publish Date - December 21, 2022 / 10:59 AM IST,
    Updated On - December 21, 2022 / 10:59 AM IST

मुंबई, 21 दिसंबर (भाषा) वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख और आईटी शेयरों में लिवाली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त रही।

इस दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक 304.17 अंक की तेजी के साथ 62,006.46 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 88.05 अंक बढ़कर 18,473.35 अंक पर था।

सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, सन फार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एशियन पेंट्स, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

वहीं पावर ग्रिड और आईटीसी पिछड़े रहे।

मंगलवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

भाषा रिया नरेश

नरेश