सेंसेक्स 69 अंक मजबूत, निफ्टी रिकार्ड 17,380 अंक पर बंद

सेंसेक्स 69 अंक मजबूत, निफ्टी रिकार्ड 17,380 अंक पर बंद

सेंसेक्स 69 अंक मजबूत, निफ्टी रिकार्ड 17,380 अंक पर बंद
Modified Date: November 29, 2022 / 07:56 pm IST
Published Date: September 14, 2021 4:50 pm IST

मुंबई, 14 सितंबर (भाषा) बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 69 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मिले-जुले रुख के बीच आईटी, बैंक और इंजीनियरिंग शेयरों में तेजी से बाजार को मजबूती मिली।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 69.33 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,247.09 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 24.70 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,380 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा। इसके अलावा एचसीएल, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एल एंड टी तथा कोटक बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ गिरावट वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचयूएल, एचडीएफसी, टाटा स्टील तथा बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में सियोल और टोक्यो सकारात्मक दायरे में रहें जबकि हांगकांग और शंघाई नुकसान में रहें। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.80 प्रतिशत मजबूत होकर 74.10 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहें। उन्होंने सोमवार को 1,419.31 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

भाषा

रमण महाबीर

महाबीर


लेखक के बारे में