सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट

सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट
Modified Date: March 13, 2026 / 10:08 am IST
Published Date: March 13, 2026 10:08 am IST

मुंबई, 13 मार्च (भाषा) सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की भावनाएं लगातार प्रभावित हो रही हैं।

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली, विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और रुपये की कमजोरी ने भी मंदी के रुझान को और बढ़ा दिया।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 708.38 अंक या 0.93 प्रतिशत टूटकर 75,326.04 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 222.05 अंक या 0.93 प्रतिशत फिसलकर 23,417.10 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से लार्सन एंड टुब्रो, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। दूसरी ओर पावर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फिनसर्व के शेयर में तेजी दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, चीन का एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग गिरावट में रहे।

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे। नैस्डैक कम्पोजिट 1.78 प्रतिशत, डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 1.56 प्रतिशत और एसएंडपी 500 1.52 प्रतिशत टूटा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव100.5 डॉलर प्रति बैरल रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 7,049.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 7,449.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में