स्पाइसजेट ने तीन ए320 विमान पट्टे पर लिए, इसी सप्ताह शुरू होगा संचालन

Ads

स्पाइसजेट ने तीन ए320 विमान पट्टे पर लिए, इसी सप्ताह शुरू होगा संचालन

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 09:15 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 09:15 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) स्पाइसजेट ने तीन ए320 विमान पट्टे पर लिए हैं और इनका परिचालन इसी सप्ताह शुरू किया जाएगा। एयरलाइन ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एयरलाइन ने बयान में कहा कि इन विमानों को ‘डैंप लीज’ व्यवस्था के तहत शामिल किया गया है। इससे कंपनी को परिचालन में अधिक लचीलापन मिलेगा और लागत दक्षता में भी सुधार होगा।

डैंप लीज विमान पट्टे पर लेने की वह व्यवस्था है, जिसमें पट्टे पर देने वाली कंपनी विमान के साथ आमतौर पर पायलट जैसी कुछ सेवाएं उपलब्ध कराती है, जबकि केबिन क्रू और विमान के परिचालन की जिम्मेदारी पट्टे पर लेने वाली एयरलाइन संभालती है।

कंपनी ने कहा, ‘स्पाइसजेट आने वाले महीनों में अपने बेड़े के विस्तार कार्यक्रम के तहत और विमानों को शामिल करने के लिए अन्य विमान पट्टादाताओं के साथ बातचीत कर रही है।’

विमानन क्षेत्र की जानकारी देने वाली वेबसाइट प्लेनस्पॉटर्स डॉट कॉम के अनुसार, स्पाइसजेट के बेड़े में वर्तमान में 11 विमान परिचालन में हैं, जबकि 38 विमान खड़े हैं।

भाषा योगेश अजय

अजय