आस्था स्पिनटेक्स का शेयर चार प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बाजार में सूचीबद्ध

Ads

आस्था स्पिनटेक्स का शेयर चार प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ बाजार में सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - July 6, 2026 / 11:57 AM IST,
    Updated On - July 6, 2026 / 11:57 AM IST

नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) वस्त्र विनिर्माता कंपनी आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 136 रुपये के मुकाबले चार प्रतिशत से अधिक गिरावट के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई और एनएसई दोनों पर कंपनी का शेयर 130 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 4.41 प्रतिशत कम है।

बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 598.13 करोड़ रुपये रहा।

आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड के 170 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह बुधवार को बोली के अंतिम दिन 4.64 गुना अभिदान मिला था। इसके लिए मूल्य दायरा 125-136 रुपये प्रति शेयर था।

आईपीओ से प्राप्त राशि का उपयोग फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण के लिए आंशिक भुगतान, अधिग्रहित कंपनी की कार्यशील पूंजी जरूरतों को पूरा करने और सामान्य कॉरपोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।

भाषा निहारिका

निहारिका