बीजिंग, छह जुलाई (एपी) चीन की सेना ने सोमवार को दक्षिण प्रशांत महासागर में अपनी परमाणु संचालित पनडुब्बी से लंबी दूरी तक प्रहार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर के अनुसार, मिसाइल का प्रक्षेपण दोपहर 12 बजकर एक मिनट पर किया गया और यह एक ‘डमी’ हथियार से लैस थी।
न्यूजीलैंड सरकार ने कहा कि उसे इस नियोजित प्रक्षेपण की जानकारी कुछ घंटे पहले दे दी गई थी।
न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से कहा, ‘‘ऐसा प्रतीत होता है कि इस तरह की गतिविधियों को लेकर लंबे समय से हमारी ओर से जताई जा रही चिंताओं के बावजूद चीन ने हमें सूचना देने के कुछ ही घंटों के भीतर यह परीक्षण कर दिया।’’
एपी खारी वैभव
वैभव