कोल इंडिया की इकाई सीएमपीडीआईएल का शेयर पहले दिन के कारोबार में 10 प्रतिशत टूटा

Ads

कोल इंडिया की इकाई सीएमपीडीआईएल का शेयर पहले दिन के कारोबार में 10 प्रतिशत टूटा

  •  
  • Publish Date - March 30, 2026 / 05:25 PM IST,
    Updated On - March 30, 2026 / 05:25 PM IST

नयी दिल्ली, 30 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया की इकाई सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआईएल) का शेयर सोमवार को 172 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर का कारोबार 162.80 रुपये पर शुरू हुआ, जो निर्गम मूल्य से 5.34 प्रतिशत कम था। कारोबार के दौरान, इसमें 11.45 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 152.30 रुपये पर आ गया।

कंपनी का शेयर बाद में 10.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 154.05 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर 6.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ शेयर 160 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंततः यह 10.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 154.06 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,999.17 करोड़ रुपये रहा।

सीएमपीडीआईएल के 1,842 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिला था।

कंपनी ने आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 163-172 रुपये प्रति शेयर तय किया था।

भाषा योगेश अजय

अजय