जूनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयर निर्गम मूल्य से करीब नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Ads

जूनिपर ग्रीन एनर्जी के शेयर निर्गम मूल्य से करीब नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 11:33 AM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 11:33 AM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड के शेयर बृहस्पतिवार को 225 रुपये के निर्गम मूल्य से करीब नौ प्रतिशत की बढ़त के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 242 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 7.55 प्रतिशत अधिक था।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 245 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 8.88 प्रतिशत अधिक था।

सूचीबद्धता के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,997.36 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी का यह आईपीओ 214-225 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य दायरे पर आधारित था और इसमें केवल नए इक्विटी शेयर जारी किए गए।

भाषा योगेश

योगेश