(SKIMS India Launch/ Image Credit: thestarletindia Instagram)
नई दिल्ली: SKIMS India Launch: अमेरिकी रियलिटी स्टार और बिजनेसवुमन किम कार्दाशियां के लोकप्रिय शेपवियर ब्रांड SKIMS ने भारतीय बाजार में कदम (SKIMS India Launch) रखने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड(RBL) के साथ साझेदारी की है। RBL, रिलायंस रिटेल की प्रमुख सहायक कंपनी है। इस साझेदारी के तहक SKIMS सबसे पहले दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर खोलेगा। इसके बाद कंपनी देश के अन्य बड़े शहरों में भी विस्तार करेगी।
भारत में SKIMS के स्टोर और ऑनलाइन कारोबार को रिलायंस ब्रांड्स (SKIMS India Launch) संभालेगी। यह पहली बार होगा जब SKIMS भारतीय ग्राहकों को अपने प्रोडक्ट्स आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराएगा। कंपनी शुरुआत में अपने ऑफलाइन स्टोर के जरिए ग्राहकों तक पहुंचेगी और बाद में ऑनलाइन बिक्री का विस्तार भी करेगी। भारत को SKIMS अपने वैश्विक विस्तार की रणनीति में एक महत्वपूर्ण बाजार मान रहा है।
SKIMS की शुरुआत साल 2019 में किम कार्दाशियां और जेंस ग्रेडे ने मिलकर की थी। शुरुआत में यह ब्रांड महिलाओं के शेपवियर, अंडरगारमेंट्स और आरामदायक कपड़ों के लिए जाना जाता था। समय के साथ कंपनी ने अपने प्रोडक्ट्स का विस्तार किया और पुरुषों के कपड़े, लाउंजवियर और NikeSKIMS जैसे नए कलेक्शन भी लॉन्च किए। SKIMS अपने आरामदायक डिजाइन, बेहतर फिटिंग और अलग-अलग बॉडी टाइप के अनुसार बनाए गए कपड़ों के लिए लोकप्रिय है।
भारत में पिछले कुछ वर्षों में प्रीमियम और इंटरनेशनल फैशन ब्रांड्स की मांग तेजी से बढ़ी है। युवा ग्राहक अब ऐसे कपड़ों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं जो स्टाइलिश होने के साथ आरामदायक भी हों। इसी बढ़ती मांग को देखते हुए कई विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार में निवेश कर रही हैं। SKIMS भी भारत में अपनी मजबूत पहचान बनाने के लिए इस अवसर का फायदा उठाना चाहता है।
रिलायंस रिटेल वेंचर्स की डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि SKIMS ने दुनिया में आराम और फैशन को लेकर लोगों की सोच बदली है। उन्होंने बताया कि यह ब्रांड भारत की नई पीढ़ी की पसंद से जुड़ा हुआ है जो फैशन के साथ आराम को भी महत्व देती है। रिलायंस को उम्मीद है कि SKIMS भारत में लंबे समय तक एक मजबूत फैशन ब्रांड के रूप में अपनी जगह बनाएगा।
Media Release – SKIMS and Reliance Brands partner to launch in India
SKIMS, the global brand co-founded by Kim Kardashian and Jens Grede, makes its India debut with its first stores in Delhi and Mumbai
Mumbai / Los Angeles, 5th August 2026: Reliance Brands Limited (RBL) and… pic.twitter.com/CsZUHwfrvV
— Reliance Industries Limited (@RIL_Updates) August 5, 2026
SKIMS की को-फाउंडर किम कार्दशियन ने भारत में लॉन्च (SKIMS India Launch) को लेकर खुशी जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय ग्राहकों में ब्रांड को लेकर पहले से काफी रुचि देखने को मिली है। कंपनी का लक्ष्य ऐसे कपड़े उपलब्ध कराना है जिन्हें पहनकर लोग आरामदायक और आत्मविश्वास महसूस करें। अब SKIMS भारतीय बाजार में अपनी नई शुरुआत के लिए तैयार है।