चेन्नई, छह अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर. विनोद ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार सुपर अल नीनो की स्थिति के कारण राज्य के 12 जिलों के अधिक प्रभावित होने की आशंका है।
राज्य में तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) सरकार का पहला कृषि बजट पेश करते हुए मंत्री ने कहा कि यह बजट विभिन्न हितधारकों से परामर्श के बाद तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में संचालित कृषि योजनाओं को जारी रखा जाएगा और इनके साथ नई पहल भी शुरू की जाएंगी।
सुपर अल नीनो की स्थिति का उल्लेख करते हुए विनोथ ने कहा कि तमिलनाडु कृषि विश्वविद्यालय की कार्ययोजना लागू कर राज्य में इससे निपटने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
भाषा योगेश
योगेश