एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर 22 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Ads

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स के शेयर 22 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 11:27 AM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 11:27 AM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के शेयर बृहस्पतिवार को 425 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 22 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुए।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 519 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 22.11 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के दौरान यह 37.88 प्रतिशत उछलकर 586 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर 520 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 22.35 प्रतिशत अधिक है।

सूचीबद्धता के बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,588.67 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी के 290 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 188.85 गुना अभिदान मिला था। 400-425 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे वाला यह आईपीओ पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को खुलने के पहले ही दिन पूरी तरह अभिदत्त हो गया था।

भाषा योगेश

योगेश