ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के शेयर में पहले दिन के कारोबार मे बड़ी बढ़त

Ads

ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज के शेयर में पहले दिन के कारोबार मे बड़ी बढ़त

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 09:24 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 09:24 PM IST

नयी दिल्ली, तीन सितंबर (भाषा) शेयर बाजार में शानदार शुरुआत के बाद ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज़ का शेयर बृहस्पतिवार को बाद में एक प्रतिशत से अधिक बढ़त की साथ बंद हुआ।

बीएसई में कंपनी का शेयर निर्गम मूल्य 82 रुपये से 32.93 प्रतिशत बढ़त के साथ 109 रुपये पर खुला। दिन के दौरान, यह 45.12 प्रतिशत चढ़कर 119 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और अंत में 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 110.39 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में कंपनी का शेयर 110 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो 34.15 प्रतिशत की बढ़त है। दिन के सत्र के दौरान शेयर 45.10 प्रतिशत उछलकर 118.99 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंचा और अंत में 1.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 111.20 रुपये पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में, कंपनी का बाजार मूल्यांकन एनएसई और बीएसई में क्रमशः 3,386.64 करोड़ रुपये और 3,361.97 करोड़ रुपये था।

यह शानदार शुरुआत ल्यूमिनो इंडस्ट्रीज़ के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के प्रति निवेशकों की जबर्दस्त प्रतिक्रिया के बाद हुई, जिसे सोमवार को बोली के आखिरी दिन 118.12 गुना बोलियां मिली थीं।

यह 700 करोड़ रुपये का आईपीओ 78-82 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के मूल्य दायरे में पेश किया गया था।

आईपीओ में 500 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम और प्रवर्तक देवेंद्र गोयल और जय गोयल द्वारा 200 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश शामिल था।

ताजा निर्गम से प्राप्त राशि में से 337 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया जाएगा, और 15 करोड़ रुपये का इस्तेमाल पूंजीगत व्यय के लिए किया जाएगा। शेष राशि का इस्तेमाल सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय