एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 47 प्रतिशत चढ़ा

Ads

एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का शेयर पहले दिन के कारोबार में 47 प्रतिशत चढ़ा

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 05:40 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 05:40 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स लिमिटेड के शेयर की शेयर बाजार में बृहस्पतिवार को शानदार शुरुआत हुई और कारोबार के अंत में यह अपने निर्गम मूल्य 425 रुपये के मुकाबले लगभग 47 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 519 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 22.11 प्रतिशत अधिक है। बाद में यह 46.52 प्रतिशत चढ़कर 622.75 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर कंपनी का शेयर 520 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 22.35 प्रतिशत अधिक है। कारोबार के अंत में यह 46.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 624 रुपये पर बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,699.03 करोड़ रुपये रहा।

कारोबार के दौरान बीएसई पर कंपनी के 17.42 लाख और एनएसई पर 175.38 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।

कंपनी के 290 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के अंतिम दिन 188.85 गुना अभिदान मिला था। निवेशकों की मजबूत मांग के कारण आईपीओ खुलने के पहले ही दिन ही पूर्ण अभिदान मिल गया था।

आईपीओ में 400-425 रुपये प्रति शेयर के मूल्य दायरे वाले केवल नए शेयर जारी किए गए थे।

भाषा योगेश अजय

अजय