ओम पावर ट्रांसमिशन का शेयर कारोबार के पहले दिन 10.5 प्रतिशत चढ़ा

Ads

ओम पावर ट्रांसमिशन का शेयर कारोबार के पहले दिन 10.5 प्रतिशत चढ़ा

  •  
  • Publish Date - April 17, 2026 / 07:14 PM IST,
    Updated On - April 17, 2026 / 07:14 PM IST

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल (भाषा) बिजली अवसंरचना क्षेत्र की कंपनी ओम पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड का शेयर शुक्रवार को अपने कारोबार के पहले दिन 10.5 प्रतिशत बढ़कर बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 175 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 3.48 प्रतिशत की बढ़त के साथ 181.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान यह 8.65 प्रतिशत उछलकर 190.15 रुपये पर पहुंच गया, जो निर्धारित ऊपरी सर्किट सीमा भी थी।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 6.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 186 रुपये पर खुला और अंत में 10.50 प्रतिशत चढ़कर 193.38 रुपये पर बंद हुआ।

इस तरह, ओम पावर ट्रांसमिशन का बाजार पूंजीकरण 651.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का 150 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) सोमवार को बोली के अंतिम दिन 3.33 गुना अभिदान के साथ बंद हुआ था।

इस आईपीओ में 75.75 लाख शेयरों का ताजा निर्गम और 10 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश शामिल थी। निर्गम के लिए मूल्य दायरा 166-175 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था।

भाषा प्रेम

प्रेम रमण

रमण