ओमनीटेक इंजीनियरिंग का शेयर पहले दिन के कारोबार में 10 प्रतिशत टूटा

Ads

ओमनीटेक इंजीनियरिंग का शेयर पहले दिन के कारोबार में 10 प्रतिशत टूटा

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 05:19 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 05:19 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) प्रिसिजन इंजीनियरिंग कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी ओमनीटेक इंजीनियरिंग लिमिटेड का शेयर बृहस्पतिवार को 227 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 205 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो निर्गम मूल्य से 9.69 प्रतिशत कम है और अंत में यह 9.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 205.15 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई पर भी स्थिति समान रही, जहां शेयर 11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 202 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ और अंततः 9.72 प्रतिशत टूटकर 204.93 रुपये पर बंद हुआ।

बाजार बंद होने तक कंपनी का कुल बाजार मूल्यांकन 2,537.01 करोड़ रुपये रहा।

भाषा

योगेश अजय

अजय